Saturday, May 9, 2020

नियोजित शिक्षकों के आत्मसम्मान का चीरहरण के साथ समाप्त हुआ महाहड़ताल


नियोजित शिक्षकों के आत्मसम्मान का चीरहरण के साथ समाप्त हुआ महाहड़ताल,शिक्षक नेता ही बन गए सरकार के लिए ढ़ाल ....

सभी आदरणीय शिक्षकों को Ashutosh Amit का नमस्कार.जिस प्रकार महाभारत में दुर्योधन और दुशासन ने द्रोपदी का चीरहरण किया था उसी प्रकार नियोजित शिक्षकों के स्वाभिमान का चीरहरण बिहार सरकार के सामने घुटने टेक कर और हड़ताल समाप्त कर किया गया है.कोरोना महामारी और 74 शिक्षकों के मौत के बाद भी सरकार वार्ता को तैयार नहीं थी और एकाएक ऐसा क्या हो गया कि समन्वय समिति और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ (BSTA) को हड़ताल तोड़ना पड़ा?
हड़ताल तीन मुद्दों पर समाप्त हुआ-निलंबन वापस हो,अप्रैल तक का वेतन और महामारी के बाद वार्ता.वेतन हड़ताल अवधि और लॉक डाउन का काट कर मिलेगा.ये कैसी वार्ता है?
लगभग 20 लाख मजदूर दुसरे राज्य से आने वाले है.जिसे स्कूलों में ही क्वारंटाइन में रखा जायेगा.जिसकी देखरेख की जिम्मेवारी हम मास्टरों को ही मिलेगा.नियोजित मास्टर सस्ता है,कोरोना से मर गया तो सिर्फ 4 लाख ही देना पड़ेगा और नियमित मास्टर मरेगा तो 50 लाख देना होगा.
Image may contain: 2 people, people standing
कहते थे समान वेतनमान लेंगे और हड़ताल अवधि का वेतन भी नहीं दिलवा पाये.सामंजस्य महामारी के बाद होता.बस सरकार के इशारे का इंतजार था.भाई,MLC का टिकट लेना है इसलिए नियोजितों को चीरहरण कर नंगा कर दिया.जो शिक्षक हड़ताल में नहीं गए वही फायदे में रहे.निलंबित भी नहीं हुए,वेतन भी मिला,कॉपी जांच का पैसा भी मिला और लॉक डाउन छुट्टी का मजा भी लिए.
हम कमजोर इसलिए है क्योंकि हमारा नेतृत्व दुर्योधन और दुशासन करता है और जब तक ऐसे रंगा-बिल्ला हमारा नेतृत्व करेगा तब तक समान वेतनमान कभी नहीं मिलेगा.तो उठिये और स्कूल में क्वारंटाइन सेंटर संभालिये.और हाँ,अपने क्रोध को भविष्य के लिए संभाल कर रखिये.
Image may contain: one or more people and outdoor
और अंत में...
सबसे बड़ा सवाल तो रह ही गया कि हड़ताल से क्या मिला?अब आने वाले दिनों में नेताओं की अपील पर शिक्षक हड़ताल में शामिल नहीं होंगे.स्कूलों में क्वारंटाइन सेंटर बिहार सरकार के गले की हड्डी थी जो शिक्षकों के बिना सफल नहीं हो पाता.सरकार को घुटने पर लाने का एक बेहतरीन मौका था जिसे हमने स्वंय ख़त्म कर लिया.
जय भारत,जय बिहार,जय शिक्षक.
-------------------------------------------------
अति विशेष......
पेज शिक्षकों को समर्पित है.फेसबुक पर इस पेज को Like करके शिक्षकों के विशाल समूह से जुड़े और अपने मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए invite करे.
सभी शिक्षकों को संगठित और सही जानकारी देने के लिए ही यह पेज बनाया गया है.MORE ऑप्शन पर जाये और See first चुने.इसका लिंक है

-------------------------------------------------
आप सभी आदरणीय शिक्षक/शिक्षिकाएँ अपना नाम,स्कूल का नाम और जिला लिखकर मेरे Whats App नंबर 9708200702 पर भेंजे. आपको सही जानकारी मिलती रहेगी.धन्यवाद.
-------------------------------------------------
Image may contain: text that says "नेतृत्व करने के लिए उम्र नही साहस और क्षमता चाहिए"
आशुतोष
+2 शिक्षक
प्रोजेक्ट कन्या +2 विधालय कुमारखंड,मधेपुरा (बिहार)
मोबाइल और Whats App नंबर 9708200702


Saturday, February 22, 2020

प्रारंभिक शिक्षकों और संघ ने दिखाया अपना बरियारी,अब माध्यमिक शिक्षक और संघ की बारी ...


सभी आदरणीय शिक्षकों को Ashutosh Amit का नमस्कार.महाहड़ताल 2020 का जबर्दस्त आगाज करते हुए प्रारंभिक शिक्षकों और संघ ने समन्वय समिति के साथ मिलकर 17 फ़रवरी से ही बिहार सरकार के नाक में दम कर दिया है.शिक्षक FIR,निलंबन और प्रताड़ना को झेलकर आंदोलन को सफल बना रहे है.शिक्षण और वीक्षण कार्य का विरोध कर अपनी समान वेतनमान की मांग पर अड़े है.
Image may contain: one or more people and outdoor
हमेशा की तरह इस बार भी बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ (BSTA-बस्ता) की भुमिका संदिग्ध है.बस्ता 17 फ़रवरी के जगह 25 फ़रवरी से हड़ताल में क्यों जा रहा है?ताकि मैट्रिक परीक्षा सफलतापूर्वक हो सके.ज्यादातर केन्द्राधीक्षक,कार्यालय सहायक और वीक्षक संघ के सदस्य है जो परीक्षा संचालन कर रहे है.एक तरफ प्रारंभिक शिक्षक वीक्षण कार्य का विरोध करके निलंबित हो रहे है वही बस्ता सारे काम करते हुए वाहवाही लूट रही है.है ना कमाल!
BSTA की 25 फ़रवरी से होने वाली हड़ताल दस दिन भी नहीं चलेगी.कुछ प्रतिशत वेतन वृद्धि और अपमानजनक समझोतों के साथ हड़ताल ख़त्म करने की साजिश हो रही है.आप देख लीजियेगा इंटर-मैट्रिक मूल्यांकन भी बस्ता के सहयोग से होगा.परीक्षा हो गई मूल्यांकन भी हो जायेगा.
इस बार शिक्षक धोखा खाने के मूड में बिलकुल भी नहीं है.यह आर-पार की लड़ाई है.सभी संघीय नेताओं की यह नैतिक जिम्मेवारी है कि शिक्षकों के मान-सम्मान और अधिकार के लिए समान वेतनमान और राज्यकर्मी का दर्जाके बगैर हड़ताल वापस नहीं लिया जाय.बाकि तो आप सभी समझदार है ही !
और अंत में .......
BSTA अध्यक्ष श्री केदार पाण्डेय अपने बेटे के लिए जदयू से MLC का टिकट चाहते है.श्री पाण्डेय किसे चुनेंगे शिक्षकों का हित या अपने बेटे का कल्याण? वो आपने एक कहावत सुनी होगी..... जल में रहकर मगर से बैर नहीं किया जाता है’.
जय भारत,जय बिहार,जय शिक्षक.
-----------------------------------------------------------------------------------
अति विशेष...... I Support Teachers पेज शिक्षकों को समर्पित है.फेसबुक पर इस पेज को Like करके शिक्षकों के विशाल समूह से जुड़े और अपने मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए invite करे.
सभी शिक्षकों को संगठित और सही जानकारी देने के लिए ही यह पेज बनाया गया है.MORE ऑप्शन पर जाये और See first चुने.इसका लिंक है
https://www.facebook.com/pages/I-Support-Teachers/726071567505653
------------------------------------------------------------------------------------
आप सभी आदरणीय शिक्षक/शिक्षिकाएँ अपना नाम,स्कूल का नाम और जिला लिखकर मेरे Whats App नंबर 9708200702 पर भेंजे. आपको सही जानकारी मिलती रहेगी.धन्यवाद.
-----------------------------------------------------------------------------------

Image may contain: 1 person, sitting and indoor
आशुतोष
+2
शिक्षक
प्रोजेक्ट कन्या +2 विद्यालय कुमारखंड,मधेपुरा(बिहार)
Mobile
नंबर 7870900690
What’s App
नंबर 9708200702
Follow on Twitter.com/ashutoshamit85
-----------------------------------------------------------------------------------
निवेदन......
(1) आप सभी आदरणीय शिक्षक/शिक्षिकाएँ अपना नाम,स्कूल का नाम और जिला लिखकर मेरे Whats App नंबर 9708200702 पर भेंजे.सही जानकारी आपको मिलती रहेगी.धन्यवाद.
(2)
पोस्ट को शेयर/फॉरवर्ड करके सभी शिक्षकों तक सही जानकारी पहुँचाने का प्रयास करे.
(3) शिक्षक बंधू friend request भेजे Ashutosh Ashutosh
https://www.facebook.com/amit.ashutosh2020
(4)
हमसे जुड़े,शिक्षकों के पत्रकार पेज से जुड़े और LIKE करे
https://www.facebook.com/ashutoshteachersjournalist



Friday, November 9, 2018

सभी नियोजित शिक्षकों को मिलेगा समान वेतनमान


सभी नियोजित शिक्षकों को मिलेगा समान वेतनमान,नवंबर के अंत तक आयेगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला ....
सभी आदरणीय शिक्षकों को Ashutosh Amit का नमस्कार.सुप्रीम कोर्ट ने नियोजित शिक्षकों के समान काम के लिये समान वेतनमानमामले की लगातार 25 सुनवाई के बाद 3 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था.इसी बीच अटकलों और अफवाहों का दौर भी जारी है.कोई वरीयता तो कोई TET का गीत गा रहा है.इतना तय है सभी नियोजित शिक्षकों को SWSP मिलेगा.
Image may contain: 19 people, people smiling, crowd and outdoor
सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसले की क्या संभावना है .....
(A) वेतनमान वरीयता के आधार पर .....
(1) सेवा अवधि के आधार पर वरीयता इससे शिक्षा मित्रों को फायदा होगा.जिसकी बात शिक्षक नेताओं द्वारा की जाती है.

(2) योग्यता के आधार पर वरीयता यानि पहले +2 शिक्षक,फिर माध्यमिक,फिर प्रारंभिक शिक्षकों को वेतनमान.इससे tet शिक्षकों को फायदा होगा
(B) किस कोटि का वेतनमान मिलेगा ?
(1) 9300-34800 पूर्ण वेतनमान 
(2) 5200-20200 पूर्ण वेतनमान 
(3) 7200 पे स्केल में कोई बीच का वेतनमान

(C) एरियर कब से मिलेगा ?
जुलाई 2015 (वेतनमान दिन) से या फैसले के दिन से.2009 से एरियर नहीं मिलेगा.
(D) बिहार सरकार को यह अधिकार मिल सकता है कि विभिन्न कोटि के शिक्षकों को निश्चित अवधि में फेजवाइज वेतनमानदे.
(E) एक संभावना यह है कि पहले TET शिक्षकों को वेतनमान मिले और अन्य को फेजवाइज परीक्षा देना पड़े .
Image may contain: sky, cloud, tree and outdoor
और अंत में ......
SC का फैसला पुरे देश पर असर डालेगा. 45 से 60 दिन में फैसला आयेगा. इसलिए नया पे स्ट्रक्चर और फेजवाइज वेतनमान की संभावना ज्यादा है.समान वेतनमान को लेकर कई शिक्षकों ने छठ माता से सूप चढ़ाने का कबूला भी किया है.सभी नियोजित शिक्षकों को समान वेतनमान मिले ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है.यह पोस्ट विधि विशेषज्ञों के विचार पर आधारित है.

जय भारत,जय बिहार,जय शिक्षक.
---------------------------------------------------
अति विशेष...... I Support Teachers पेज शिक्षकों को समर्पित है.फेसबुक पर इस पेज को Like करके शिक्षकों के विशाल समूह से जुड़े और अपने मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए invite करे.

सभी शिक्षकों को संगठित और सही जानकारी देने के लिए ही यह पेज बनाया गया है.MORE ऑप्शन पर जाये और See first चुने.इसका लिंक है

------------------------------------------------------
Image may contain: 1 person, tree, outdoor and nature
आशुतोष 
+2 शिक्षक 
प्रोजेक्ट कन्या +2 विधालय कुमारखंड,मधेपुरा (बिहार)
Mobile और What’s App नंबर 9708200702


-------------------------------------------------------
निवेदन......

(1) आप सभी आदरणीय शिक्षक/शिक्षिकाएँ अपना नाम,स्कूल का नाम और जिला लिखकर मेरे Whats App नंबर 9708200702 पर भेंजे.सही जानकारी आपको मिलती रहेगी.धन्यवाद.
(2) पोस्ट को शेयर/फॉरवर्ड करके सभी शिक्षकों तक सही जानकारी पहुँचाने का प्रयास करे.

(3) शिक्षक बंधू friend request भेजे Ashutosh Ashutosh

(4) हमसे जुड़े,शिक्षकों के पत्रकार पेज से जुड़े और LIKE करे



Monday, August 6, 2018

सुप्रीम कोर्ट में क्यों मिल रही है तारीख पर तारीख

नियोजित शिक्षकों के समान काम के लिए समान वेतनमान की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है.अब तक 7 सुनवाई हो चुकी है और आगे भी 3-4 सुनवाई होगी.
आखिर सुप्रीम कोर्ट में क्यों मिल रही है तारीख पर तारीख और क्या है संघ की तैयारी देखे इस वीडियो में .......


Tuesday, July 31, 2018

सभी नियोजित शिक्षकों के लिए अतिआवश्यक सूचना ......



आज 31 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में SWSP की लगभग चार घंटे सुनवाई हुई.आज सरकारी अधिवक्ता की दलील सुनी गई.कल यानि 1 अगस्त को सुनवाई जारी रहेगी और नियोजित शिक्षकों के अधिवक्ताओं द्वारा पक्ष रखा जायेगा.
इस परिस्थिति में आप सभी शिक्षकों से आग्रह किया जाता है कि आप जिस संगठन या नेता से जुड़े है उन्हें आर्थिक मदद करे.यह अंतिम लड़ाई अब आपके सहयोग पर ही निर्भर करता है.कल जैसे ही बैंक खुले अपने स्कूल के सभी शिक्षकों से आर्थिक सहयोग लेकर रूपए जमा करें.
उपेंद्र राय (SBI खाता 30199700932 )
कृतंजय चौधरी ( SBI खाता 31243214879 )
बंशीधर ब्रजवासी ( SBI खाता 32735328575 )
इस केस के मुख्य प्रतिवादी उपेंद्र राय है.पहला सहयोग इन्हें करें.
आशुतोष
+2 शिक्षक
प्रोजेक्ट कन्या +2 विधालय कुमारखंड,मधेपुरा
व्हाट्स एप्प नंबर 9708200702


Thursday, July 26, 2018

सभी +2 शिक्षकों से अनुरोध .......

सभी +2 शिक्षकों से अनुरोध .......
No automatic alt text available.
जैसा कि आप जानते है 31 जुलाई को SWSP पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई है.+2 संगठन के तरफ से कृतंजय चौधरी है जिन्होंने ' बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया' के अध्यक्ष और वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को अपना पक्ष रखने के लिए रखा है.पटना हाई कोर्ट में वरीयता का केस से लेकर SC में समान वेतनमान का केस कृतंजय जी लड़ रहे है.
इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक लड़ाई में सभी आदरणीय +2 शिक्षकों से अनुरोध है कि राज्यस्तरीय स्नाकोत्तर शिक्षक संगठन को आर्थिक मजबूत बनाये.वरीयता हमारा हक़ है.आपको याद होगा बिहार सरकार द्वारा वरीयता का पत्र को BSTA के नेताओं और अधिकारीयों ने रद्द करवाया था जिसपर हाई कोर्ट में केस चल रहा है.अपने संगठन को मजबूत बनाये और अपने अधिकार को पहचाने.
आशुतोष
+2 शिक्षक
प्रोजेक्ट कन्या +2 विद्यालय कुमारखंड,मधेपुरा(बिहार)
What’s App नंबर 9708200702

Monday, July 9, 2018

12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई की तैयारी

https://youtu.be/FpA5UkROVsI

सभी नियोजित शिक्षक ध्यान दीजिये.12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में समान काम के लिये समान वेतनमान की अंतिम सुनवाई है.क्या डेट आगे भी बढ़ सकता है या फैसला सुरक्षित रखा जायेगा? शिक्षक नेताओं ने क्या तैयारी की है?
उपेंद्र राय, मार्कंडेय पाठक, कृतंजय चौधरी, बंशीधर ब्रजवासी, प्रदीप पप्पू, पूरण-आनंद कौशल, BSTA, प्राथमिक शिक्षक संघ और आम शिक्षकों की अपील.
सभी नियोजित शिक्षक इस वीडियो को जरूर देखें और सुने ......

Thursday, July 5, 2018

सुप्रीम कोर्ट में SWSP की अंतिम लड़ाई की पूरी हुई तैयारी


सुप्रीम कोर्ट में SWSP की अंतिम लड़ाई की पूरी हुई तैयारी,अब सहयोग की आपकी बारी.....
सभी आदरणीय शिक्षकों को Ashutosh Amit का नमस्कार.बिहार के नियोजित शिक्षकों के समान काम के लिए समान वेतनमान की लड़ाई अंतिम चरण में है.12 जुलाई को इस मामले पर अंतिम सुनवाई है.जिसके बाद नियोजितों का भविष्य तय होगा.
Image may contain: sky, cloud, tree and outdoor
पटना हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट (SC) तक क़ानूनी लड़ाई आपके आर्थिक सहयोग से आगे बढ़ा है.SC में बिहार सरकार बनाम उपेंद्र राय के साथ BSTA तथा राज्य स्तरीय स्नातकोत्तर शिक्षक संगठन तथा अन्य प्रतिवादी है.जिसमे बंशीधर ब्रजवासी,प्रदीप कुमार पप्पू,आनंद कौशल-पूरण गुट मुख्य है.
इस लड़ाई को आगे बढ़ाया BSTSC के उपेंद्र राय (9631643841) ने.जो शिक्षकों के आर्थिक सहयोग से आगे बढ़ते रहे.याद रहे उपेंद्र राय को आर्थिक मजबूत बनाना हम सब का दायित्व है.
वही दुसरी तरफ +2 शिक्षकों के वरीयता एवं वेतनमान की लड़ाई कृतंजय चौधरी (9771009674) लड़ रहे है.सभी +2 शिक्षक संगठित होकर संगठन को मजबूत बनाये.
बंशीधर ब्रजवासी (7856010093) वेतनमान दिलवाने के नायक रहे है.एक ईमानदार और दूरदर्शी नेता जिनके साथ हर ईमानदार शिक्षक खड़ा रहता है.सार्वजनिक रूप से चंदा तो नहीं मांगते है पर मदद तो होनी ही चाहिये.
मार्कंडेय पाठक (9835073018) TET-STET पास शिक्षकों के हित के लिये लड़ रहे है.
प्रदीप कुमार पप्पू (9431889828) का संघ सबसे बड़ा है और अपने समर्थकों के साथ हमेशा आगे रहते है.

पूरण-आनंद कौशल (7992456537) गुट-संघ में विघटन के बाद आनंद का दमदार प्रदर्शन रहा है.
BSTA माध्यमिक शिक्षकों का सबसे बड़ा संघ है.प्राथमिक शिक्षक संघ भी इस लड़ाई में शामिल है.

अंतिम सुनवाई में सभी नेता बेहतर अधिवक्ता और वकीलों के माध्यम से अपना पक्ष रखेंगे.जिसमें रुपयों की सख्त आवश्यकता है.आप सभी आदरणीय शिक्षकों के बदौलत अबतक केस आगे बढ़ा है और आगे भी आपके सहयोग से केस जीता भी जायेगा.अपने अपने नेताओं को आर्थिक सहयोग करे.अब तो वेतन भी मिल गया है.

जय भारत,जय बिहार,जय शिक्षक.
--------------------------------------------------------------------
अति विशेष...... I Support Teachersपेज शिक्षकों को समर्पित है.फेसबुक पर इस पेज को Like करके शिक्षकों के विशाल समूह से जुड़े और अपने मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए invite करे.

सभी शिक्षकों को संगठित और सही जानकारी देने के लिए ही यह पेज बनाया गया है.MORE ऑप्शन पर जाये और See first चुने.इसका लिंक है

-------------------------------------------------------------------
आशुतोष 
+2 शिक्षक 
प्रोजेक्ट कन्या +2 विद्यालय कुमारखंड,मधेपुरा(बिहार)
Mobile नंबर 7870900690
What’s App नंबर 9708200702
--------------------------------------------------------------------
निवेदन......

(1) आप सभी आदरणीय शिक्षक/शिक्षिकाएँ अपना नाम,स्कूल का नाम और जिला लिखकर मेरे Whats App नंबर 9708200702 पर भेंजे.सही जानकारी आपको मिलती रहेगी.धन्यवाद.
(2) पोस्ट को शेयर/फॉरवर्ड करके सभी शिक्षकों तक सही जानकारी पहुँचाने का प्रयास करे.

(3) शिक्षक बंधू friend request भेजे Ashutosh Ashutosh

(4) हमसे जुड़े,शिक्षकों के पत्रकार पेज से जुड़े और LIKE करे