नियोजित
शिक्षकों को कब मिलेगा समान काम के लिए समान वेतनमान,पुरा एनालिसिस
सभी
आदरणीय शिक्षकों को Ashutosh Amit का नमस्कार.पटना
हाईकोर्ट नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतनमान 2009
से
ही देने का आदेश दे चुकी है.इस फैसले के खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट जा रही
है,जहाँ
कुछ संघ ने पहले से ही कैविएट दायर कर रखा है.आंदोलन-प्रदर्शन सरकार पर दबाव बनाने
की कोशिश है.

कुछ
माननीय नेताओं ने विधान परिषद् और विधानसभा में समान वेतनमान की मांग को जोरदार
तरीके से रखा है.खासकर भाजपा के एमएलसी श्री नवल किशोर यादव जी को तहे दिल से
शुक्रिया.
विपक्ष
के रूप में भाजपा समान वेतनमान देने की बात करती थी,आज सत्ता में रहकर चुप
है.राजद सत्ता में रहकर चुप थी,आज विरोधी बनकर वकालत कर रही है.सुप्रीम कोर्ट पहले ही
समान वेतनमान देने का फैसला दे चुकी है.

सवाल
यह है सरकार सुप्रीम कोर्ट क्यों जा रही है?वहाँ क्या हो सकता है –
(1) शुरू
में ही केस ख़ारिज हो जाय.
(2) केस
सुनवाई के लिए मंजूर हो जाय.तब दो विकल्प है-पटना हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाकर
सुनवाई हो या बिना रोक लगाये सुनवाई हो.
(3) 2009 से
वेतनमान नहीं देकर अवधि घटाई जाय.
(4) समय
को 2019 लोकसभा चुनाव और 2020 विधानसभा चुनाव तक टाला
जाय.

बिहार
माध्यमिक शिक्षक संघर्ष समिति (उपेन्द्र राय) ने बिहार शिक्षक नियोजन नियमावली को
चुनौती दी थी.जिस कारण शिक्षक नियोजन नियमावली के 6 और 8 नंबर नियम पर रोक लग गई
है.यानि अब अगले आदेश तक नियोजन नहीं होगा.जो TET-STET पास है उन्हें इंतजार
करना होगा क्योंकि अब नियोजन नहीं नियुक्ति होगी.
नियोजित
शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतनमान कब मिलेगा----
सभी
नियोजित शिक्षक (लगभग 4 लाख)
को समान वेतनमान मिलेगा.किसी भ्रम में नहीं रहे.सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही
सरकार समान वेतनमान देगी.मानकर चलिये 2019 तक.भरोसा रखे,जीत हमारी ही होगी.

कोर्ट
और केस के नाम पर नीकु बाबु ने कड़ोरो रूपए खर्च किया.अधिकारीयों ने भी मौज मनाया.
किसी
ने सही कहा है-जब राजा ही गंजेरी हो तो अधिकारी मस्तमौला होगा ही.
जय
भारत,जय
बिहार,जय
शिक्षक.
-----------------------------------------------------------------------------------
अति
विशेष...... I Support Teachers पेज शिक्षकों को
समर्पित है.फेसबुक पर इस पेज को Like करके शिक्षकों के विशाल
समूह से जुड़े और अपने मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए invite
करे.
सभी
शिक्षकों को संगठित और सही जानकारी देने के लिए ही यह पेज बनाया गया है.MORE
ऑप्शन
पर जाये और See first चुने.इसका लिंक है
https://www.facebook.com/pages/I-Support-Teachers/726071567505653
------------------------------------------------------------------------------------
आशुतोष
+2 शिक्षक
प्रोजेक्ट
कन्या +2 विद्यालय
कुमारखंड,मधेपुरा(बिहार)
What’s app और
मोबाइल नंबर 9708200702
Follow on Twitter.com/ashutoshamit85
-----------------------------------------------------------------------------------
निवेदन......
(1) आप सभी आदरणीय शिक्षक/शिक्षिकाएँ अपना नाम,स्कूल का नाम और जिला
लिखकर मेरे What’s app नंबर 9708200702 पर भेंजे.सही जानकारी
आपको मिलती रहेगी.धन्यवाद.